April 22, 2024
rashtriya khel divas kab hota hai

राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है? | National Sports Day

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको इस पोस्ट में राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में बताने वाले हैं। हम में से बहुत सारे लोगों को राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में नहीं पता होगा की राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है? (rashtriya khel divas kab manaya jaate hain) राष्ट्रीय खेल दिवस का इतिहास क्या है? अगर आप सभी लोगों को भी राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में जानना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें –

Inside Contents

राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र जी के जयंती पर मनाया जाता है। हर साल के 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।  29 अगस्त 1905 को ही मेजर ध्यानचंद्र जी का जन्म हुआ था। मेजर ध्यानचंद्र जी ने हॉकी खेल में बहुत ज्यादा भूमिका निभाया है। इन्होंने हॉकी खेल में भारत के लिए तीन बार स्वर्ण पदक जीता है। मेजर ध्यानचंद्र जी के ही द्वारा हॉकी खेल को भारत में उभारा गया है, जिसके कारण आज भारत में भी इस खेल को ज्यादा से ज्यादा खेला जाता है। ध्यानचंद्र जी ही एक ऐसे हाकी के खिलाड़ी थे जिन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।

राष्ट्रीय खेल दिवस का इतिहास क्या है?

rashtriya khel divas kab hota hai
राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाते हैं | rashtriya khel divas kab aata hai

सन 1994 में ही झांसी के पूर्व सांसद ने सरकार से मांग किया की हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र जी के जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाए। इस बात को सुनकर खेल मंत्री ने बहुत सराहना किया और उस समय के प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में घोषित कर दिया था। लेकिन प्रथम राष्ट्रीय खेल दिवस 19 अगस्त 2012 में मनाया गया था। जिसके बाद से हर साल के 29 अगस्त को यह खेल दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है?

मेजर ध्यानचंद्र जी के जन्मदिन पर उनके सम्मान के लिए हर साल के 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है। इस खेल दिवस के माध्यम से ही हम लोग ध्यानचंद्र जी को और उनके खेल को सम्मानित करते हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का महत्व क्या है?

खेल दिवस मनाने का सबसे ज्यादा महत्व है कि समाज में रह रहे लोग खेल की तरफ आकर्षित हो। लोग खेल के लिए उत्साहित हो और खेल में ही अपना कैरियर बनाने का बढ़ावा करें। खेल दिवस का सबसे महत्वपूर्ण महत्व है कि हर व्यक्ति जाने कि उसके जीवन में खेल कितना ज्यादा जरूरी होता है। चाहे वह स्वास्थ्य ठीक करने के लिए खेले या खेल में अपना कैरियर बनाने के लिए खेलें।

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?

खेल दिवस केवल मनोरंजन के लिए नहीं मनाया जाता है। खेल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य होता है कि हर हर एक व्यक्ति जाने की खेल उसके जीवन में कितना बड़ा भूमिका निभाती है। हमारे देश के लोग खेल में अपना प्रतिभा पहचान सके। और उस प्रतिभा के मदद से अपने देश के लिए खेल खेलें। जिससे कि उनका भी नाम ऊंचा होगा और हमारे देश का भी नाम खेल के क्षेत्र में ऊंचा रहेगा। इन्हीं सभी उद्देश्य के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस को किस तरीके से मनाया जाता है?

जो भी खिलाड़ी किसी खेल में अच्छा प्रदर्शन किया रहता है उसे 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में बुलाया जाता है, और उस खिलाड़ी को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कौनकौन से पुरस्कार मिलते हैं?

खेल दिवस पर खिलाड़ियों को खेल जगत के सबसे बड़े बड़े पुरस्कार जैसे कि- अर्जुन अवार्ड, खेल रत्न, राजीव गांधी अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड, और द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। जो भी खिलाड़ी एक साल में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया रहता है उसे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। राजीव गांधी अवॉर्ड खेल जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार होता है। जो भी टीम सबसे अच्छा प्रदर्शन की रहती है उस टीम के कोच को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कुछ शब्द

  • खेल खेलना मजबूरी नहीं जरूरी है।
  • खेल खेलने से हमारा शारीरिक क्षमता मजबूत होता है।
  • खेलकूद करने से आप निरोग्य रहेंगे।
  • खेल खेलने से हमारा मस्तिष्क मजबूत होता है।
  • खेल खेलने से आपके लिए खेल में करियर ऑप्शन भी मिल जाते हैं।

FAQ

प्रश्न – राष्ट्रीय खेल दिवस को कब मनाया जाता है?

उत्तर – हर साल के 29 अगस्त को। 

प्रश्न – राष्ट्रीय खेल दिवस किसके जयंती पर मनाया जाता है?

उत्तर – हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र जी के जयंती पर।

प्रश्न – राष्ट्रीय खेल दिवस कब से मनाया जाता है?

उत्तर – राष्ट्रीय खेल दिवस सन 2012 में 29 अगस्त से मनाया जाता है।

प्रश्न – खेल दिवस पर खिलाड़ियों को कौन-कौन से पुरस्कार दिए जाते है?

उत्तर – अर्जुन अवॉर्ड, खेल रत्न,  राजीव गांधी अवॉर्ड,  द्रोणाचार्य अवॉर्ड,  ध्यानचंद अवार्ड।

प्रश्न – भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?

उत्तर – हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है।

प्रश्न – ध्यानचंद्र जी को हॉकी का क्या बोला जाता है?

उत्तर – मेजर ध्यानचंद्र जी को हॉकी का जादूगर कहा जाता है।

प्रश्न – 2023 में राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जायेगा?

उत्तर – 2023 में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जायेगा।

निष्कर्ष

दोस्तों आशा करता हूँ कि इस पोस्ट में दी गई सारी जानकारी (राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है? (When is National Sports Day celebrated?) और राष्ट्रीय खेल दिवस से जुडी और भी जानकारी) आपको पसंद आई होगी। अगर आपको इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो आप बिना कुछ सोचे नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब जल्द से जल्द देने की पूरी कोशिश करेंगे। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *