April 26, 2024
bharat ka rashtriya khel divas kab mila tha

भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

भारत में खेलों का एक महत्वपूर्ण स्थान है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत खेलों के माध्यम से अपने स्थान को चमकाता रहा है। इसी कारण भारत में खेल दिवस के रूप में एक विशेषदिन तय किया गया है।

इस दिन हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भारत खेल दिवस मनाता है। साथ ही यह प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाने वाला एक महत्वपूर्ण सवाल है, कि राष्ट्रीय खेल दिवस से आप क्या समझते हैं।

यदि आप खेल दिवस के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज के इस लेख में हमारे साथ अंत तक बने रहिएगा, क्योंकि आज के लेख में हम आपको खेल दिवस के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।

तो चलिए शुरू करते हैं-

भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है? | bharat ka rashtriya khel divas kab mila tha

भारत हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित करता है। भारत के हॉकी के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। साथ ही मेजर ध्यान चंद जी का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था।

यह राष्ट्रीय खेल दिवस पहली बार 2012 में मनाना शुरू किया गया था। इस दिन हमारा भारत भारत के महान खिलाड़ियों के सम्मान स्वरूप उनके योगदान को याद करता है। इस दिन भारत के राष्ट्रपति मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार जैसे महान खेल पुरस्कार खिलाड़ियों में प्रदान करते हैं।

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के द्वारा लोगों में खेल के प्राथमिक उद्देश्य तथा खेल के कारण जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य प्राप्त किया जाता है। इसके साथ ही आमजन के अंदर खेलों की भावना को जागृत करने के लिए और जीवन में शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

भारतीय सरकार राष्ट्रीय खेल दिवस के माध्यम से आमजन में जागरूकता तो बढ़ाती ही है, साथ ही सरकारी स्तर पर भी अफसरों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों और सेमिनारों का आयोजन करती है।

मेजर ध्यानचंद कौन थे? | Who was Major Dhyanchand in hindi?

rashtriya khel divas kab kab manaya jata hai

पूरा नाम (Full Name) मेजर ध्यानचंद सिंह (Major Dhyanchand)
जन्म तिथि और स्थान (Date Of Birth & Place) 29 अगस्त 1905, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
मृत्यु का समय और स्थान (Date Of Death & Place) 3 दिसंबर, 1979 को अखिला भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
माता पिता का नाम (Parents Name) समेश्वर दत्त सिंह (पिता)
शारदा सिंह (माता)
उपनाम और प्रसिद्धि (Nickname & Popularity) हॉकी का जादूगर (hockey wizard)
ध्यानचंद जी स्पेशल (Sir Dhyanchand Special) राष्ट्रीय खेल दिवस (national sports day) इनकी जयंती पर मनाया जाता है।
लंबाई (height) 5 फिट 7 इंच
ओलंपिक गोल्ड (Olympic Gold Medal List) 1936 बर्लिन,(स्वर्ण पदक)
1932 लॉस एंजेलिस,(स्वर्ण पदक)
1928 एम्स्टर्डम (स्वर्ण पदक)
पेशा (Profession) फील्ड हॉकी (Field Hokey)
सेवा (Service) भारतीय ब्रिटिश सेवा (Indian British Army)

मेजर ध्यान चंद जी का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था, मेजर ध्यानचंद को एक ऐसे जादूगर के रूप में जाना जाता था जिन्होंने हॉकी के खेल में आकर भारत का सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी का खिताब प्राप्त किया था। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के वर्तमान प्रयागराज में हुआ था।

ओलंपिक खेलों में इनका योगदान सेंटर फॉरवर्ड खिलाड़ी की भूमिका में था, इन्होंने सन 1928, 1932, और 1936 में ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। मेजर ध्यानचंद पहले भारतीय विदेशी सेना के टीम के सदस्य थे जिन्होंने 1926 में न्यूजीलैंड का भी दौरा किया था। मेजर ध्यानचंद ने अपने शानदार करियर में सन 1926 से लेकर 1948 तक 400 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल किए थे, और अपने पूरे करियर में 1000 से अधिक गोल किए थे।

Also read:

श्री कनकधारा स्तोत्र हिंदी अर्थ सहित कोर्ट मैरिज करने पर कितने रुपए मिलते हैं?
राष्ट्रपति का चुनाव कौन करता है? भारत की पहली और दूसरी राजधानी कौन सी है?
‘अहिंसा परमो धर्मः’ का पूरा श्लोक क्या है? पूरे विश्व में कुल कितने राज्य और कुल कितने देश हैं?
रामचरितमानस के रचयिता कौन है? महाभारत की रचना किसने की और कब किया था?

निष्कर्ष

आशा है या आर्टिकल आपको बहुत पसंद आया हुआ इस आर्टिकल में हमने बताया (राष्ट्रीय खेल दिवस कब से मनाया जाता है | When is the National Sports Day of India celebrated?) के बारे मे संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगे तो आप अपने दोस्तों के साथ भी Share कर सकते हैं अगर आपको कोई भी Question हो तो आप हमें Comment कर सकते हैं हम आपका जवाब देने की कोशिश करेंगे।

FAQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *